मुंगेली जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग 17 वर्ष बालक - बालिका शतरंज चैम्पियनशिप 2 अप्रैल 2023 से प्रारंभ
मुंगेली जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग 17 वर्ष बालक - बालिका शतरंज चैम्पियनशिप 2 अप्रैल को लोरमी - जिला स्तरीय जूनियर आयु 17 वर्ष बालक - बालिका शतरंज चैम्पियनशिप का आयोजन 2 अप्रैल 2023 रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय लोरमी में प्रातः 10बजे से किया जा रहा है । स्पर्धा का आयोजन मुंगेली जिला शतरंज संघ द्वारा किया जा रहा है । स्पर्धा में जुनियर वर्ग के अंतर्गत आयु वर्ग 17 वर्ष से कम बालक- बालिका की स्पर्धाएं कराई जाएंगी । स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जुनियर आयु वर्ग 17 वर्ष शतरंज चैम्पियनशिप 2023 में मुंगेली जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे । स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आयु प्रमाण के लिए गत वर्ष अध्ययनरत कक्षा की अंकसूची का फोटोकापी या जन्म प्रणाम पत्र लाना अनिवार्य है । स्पर्धा का प्रवेश शुल्क 200 रुपये है । प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह - 9669699490 , चेयरमैन विजय वर्मा - 9424167445 , उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा - 7898262126 सचिव ओ...