मुंगेली जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग 17 वर्ष बालक - बालिका शतरंज चैम्पियनशिप 2 अप्रैल 2023 से प्रारंभ

मुंगेली जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग 17 वर्ष  बालक - बालिका शतरंज चैम्पियनशिप 2 अप्रैल  को 

लोरमी - जिला स्तरीय  जूनियर आयु  17 वर्ष बालक - बालिका शतरंज चैम्पियनशिप का आयोजन 2 अप्रैल  2023 रविवार   को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय लोरमी में प्रातः 10बजे से किया जा रहा है । स्पर्धा का आयोजन मुंगेली जिला शतरंज संघ द्वारा किया जा रहा है ।
स्पर्धा में जुनियर वर्ग के अंतर्गत आयु वर्ग 17 वर्ष से कम बालक- बालिका की स्पर्धाएं कराई जाएंगी । 

स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी  छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जुनियर आयु वर्ग 17 वर्ष  शतरंज चैम्पियनशिप 2023 में मुंगेली जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे । स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आयु प्रमाण के लिए गत वर्ष अध्ययनरत कक्षा की अंकसूची का फोटोकापी या जन्म प्रणाम पत्र लाना अनिवार्य है । स्पर्धा का प्रवेश शुल्क 200 रुपये है । प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह - 9669699490 , 
चेयरमैन विजय वर्मा - 9424167445 ,
उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा - 7898262126
सचिव ओमप्रकाश -9755895752 विशिष्ट सदस्य - अशोक यादव - 9685623303 से 
संपर्क किया जा सकता है ।
#lormi #लोरमी #मुंगेली #mungeli #pathariya #पथरिया #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #स्पोर्ट्स #sports #chess #शतरंज

Comments

Popular posts from this blog

अमीषा व मधु ने राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता लोरमी

कोविड टेस्ट एवं वैक्सीनशन 26/04/2021

कितने एकड़ धनहा में बबूल बोने वाले है मुख्यमंत्री जी एवं मंत्री जी