अमीषा व मधु ने राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता लोरमी
लोरमी -23वी राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2023 तक रायपुर में आयोजित हुई । प्रतियोगिता में 17 वर्ष एवम 19 वर्ष बालिका बॉक्सिंग खेल में शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय गोंड़खामहि का शानदार प्रदर्शन रहा , खिलाड़ियो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।बॉक्सिंग खेल के प्रशिक्षक सुबोध कुमार सिंह है जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बहुत सारे पदक जीते है । 17 वर्ष बालिका वर्ग में अमीषा बंजारे - स्वर्ण पदक 19 वर्ष बालिका वर्ग में मधु - स्वर्ण पदक चंद्रहासिनी - रजत पदक सकीना अनन्त - कांस्य पदक पूर्णिमा जांगड़े - कांस्य पदक माधुरी साहू - कांस्य पदक क्वाटर फाइनल में सहभागिता पूर्णिमा साहू ,सुषमा ,दुर्गेश्वरी एवमशिवानी ने किया । प्रतियोगिता में अमीषा एवम मधु का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है । खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला शिक्षा अधकारी श्री गेंदलाल चतुर्वेदी सर ,सहायक जिला क्रीडा अधिकारी श्री विजय वर्मा सर , लोरमी विकासखण्ड शिक्षा अधिका...