लोरमी का चुनावी दंगल

 जैसा की आप सभी को पता है चुनाव की सरगर्मी के साथ टिकट वितरण सभी पार्टी ने किया है पर लोरमी का चुनाव इस बार हाईप्रोफाइल सीट होने जा रही है जिसका मुख्य कारण है जहा भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मैदान में उतारा है वही कांग्रेस ने  दांव लगाया है थानेश्वर साहू पर जो की वर्तमान में पिछड़ावर्ग आयोग के अध्यक्ष है  वही आप पार्टी से मनभजन टंडन जहां  इस बार मैदान में है आप पार्टी  पहली बार  प्रत्याशी  उतारा है, सागर सिंह बैस जो की वर्तमान में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे जिन्होंने अपना इस्तीफा  देकर जेसीसीजे का हाथ थाम लिया वही वर्तमान में मनीष त्रिपाठी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे है लेकिन कयास लगाये जा रहे है की सागर सिंह बैस के आ जाने की वजह से उन्हें ही टिकट दिया जायेगा वही दूसरी तरफ भाजपा के नेत्री शीलू साहू के निर्दलीय चुनाव लड़ने की सम्भावना जताई जा रही है यदि जो सम्भावनाये दिख रही है वो फलीभूत होती है तब चतुषकोडीय चुनाव देखने को मिल सकता है लोरमी की जनता क्या चाहती है वो तो 3 दिसम्बर को  परिणाम से पता चल ही जायेगा पर जिस तरह से सोशल मीडिया मे जो बाते चल रही है उससे एक बात तो रेखांकित की जा सकती है मुद्दा बाहरी बनाम स्थानीय का सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है यदि वोट में परिवर्तन होता हे तब सबसे ज्यादा फायदा सागर सिंह बैस या मनीष त्रिपाठी को होगी इनकी जीत की सम्भावना बढ़ सकती है वही अरुण साव के चुनाव लड़ने से हाईप्रोफाइल सीट बनी हुई है उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है लेकिन थानेश्वर साहू  जो की वर्तमान में पिछड़ावर्ग आयोग के अध्यक्ष भी है यह ओबीसी समाज से बहुत उम्मीद है वही मनभजन टंडन एससी वर्ग से आते है तो निश्चित ही उन्हें इस समाज से लाभ मिल सकता है शीलू साहू के मैदान में उतरने से साहू समाज और सामान्य एवं अन्य वर्ग सपोर्ट करने की सम्भावना है क्युकी क्षेत्र में लगातार उनके द्वारा सघन दौरे किये गए थे चुनाव पूर्व जिससे उनकी टिकट मिलने  की सम्भावना बनी थी किन्तु उन्हें टिकट नहीं मिलने की वजह से वे निर्दलीय चुनाव लड़ने की उनकी पूरी सम्भावना बनी हुई है, वही एक और आवाज आ रही है की एसटी वर्ग से केसर ध्रुव भी  निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है |ऐसी स्थिति में सागर सिंह बैस या शीलू साहू के चुनाव जीतने की सम्भावना प्रबल दिख रही है वही जेसीसीजे से ठाकुर धर्मजीत सिंह मैदान में थे जिन्होंने 2018 में भाजपा के तोखन साहू को 26000 मतों से पराजित किया था वही कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी जिसे 16000 मत मिले थे जिनके प्रत्याशी सोनू शत्रुहन चंद्राकर थे वहीअब ठाकुर धर्मजीत सिंह स्वयं भाजपा के टिकट पर तखतपुर से अपना भाग्य आजमा रहे है I 


Comments

Popular posts from this blog

अमीषा व मधु ने राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता लोरमी

कोविड टेस्ट एवं वैक्सीनशन 26/04/2021

कितने एकड़ धनहा में बबूल बोने वाले है मुख्यमंत्री जी एवं मंत्री जी