अमीषा व मधु ने राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता लोरमी
लोरमी -23वी राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2023 तक रायपुर में आयोजित हुई । प्रतियोगिता में 17 वर्ष एवम 19 वर्ष बालिका बॉक्सिंग खेल में शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय गोंड़खामहि का शानदार प्रदर्शन रहा , खिलाड़ियो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।बॉक्सिंग खेल के प्रशिक्षक सुबोध कुमार सिंह है जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बहुत सारे पदक जीते है ।
17 वर्ष बालिका वर्ग में
अमीषा बंजारे - स्वर्ण पदक
19 वर्ष बालिका वर्ग में
मधु - स्वर्ण पदक
चंद्रहासिनी - रजत पदक
सकीना अनन्त - कांस्य पदक
पूर्णिमा जांगड़े - कांस्य पदक
माधुरी साहू - कांस्य पदक
क्वाटर फाइनल में सहभागिता
पूर्णिमा साहू ,सुषमा ,दुर्गेश्वरी एवमशिवानी ने किया ।
प्रतियोगिता में अमीषा एवम मधु का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है ।
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर
जिला शिक्षा अधकारी श्री गेंदलाल चतुर्वेदी सर
,सहायक जिला क्रीडा अधिकारी श्री विजय वर्मा सर , लोरमी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी एस राजपूत सर, विद्यालय प्राचार्य सुरेश शुक्ला सर ने बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं दी है
Comments
Post a Comment