मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकार जी ने कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए विभिन्न सुविधाओं की मांग किया।

आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वर्चुवल मीटिंग कर कोरोना महामारी के रोकथाम बचाओ संबंधित जिले का हालचाल जाना जिसमें माननीया मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकार जी ने मुंगेली जिला  में लगातार कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए विभिन्न सुविधाओं की मांग किया।

1. मुंगेली जिला में covid सेंटर की संख्या बढ़ाए जाने की मांग किया।

2.  मुंगेली जिला में स्वास्थ्य के क्षेत्र में चिकित्सालयों में संविदा नर्स और चिकित्सक की संविदा नियुक्ति किए जाने की मांग की।

3. जिले के जितने  भी covid सेंटर हैं उसमे  डॉक्टरों की नियुक्ति निश्चित की जाए और वे मरीजों की नियमित जांच करें जिससे अधिक से अधिक जांच हो सके इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन किया।

4. covid टेस्ट किट, ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाये जाने की मांग किया।

5.  ऑक्सीजन प्लांट 20 सिलेंडर प्रति 24 घंटे से बढ़ाकर 125 की क्षमता वाले सिलेंडर की मांग किया।

6. RT-PCR टेस्ट करने के लिए हमारे जिला से बिलासपुर भेज जाता है वहां पर मुंगेली जिला का केवल 50 से 60 टेस्ट प्रतिदिन किया जा रहा है इसको माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग किया कि 250 से 300 तक टेस्ट प्रतिदिन किया जाए।

7. रेमडीसीविर इंजेक्शन कम मिल रहा है संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है इसको देखते हुवे संख्या बढ़ाने के लिए मांग किया।

8. एंटीजन टेस्टिंग किट  बढ़ाने की आवश्यकता है उसके लिए मांग किया।

उपरोक्त समस्याओं को सुनते हुवे हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी ने गंभीरता से बात को सुनी और जल्द ही मांग की गयी हुवी सुविधाओं को पूरा करने के लिए आश्वासन दिए जिसके लिए पूरे मुंगेली वासियों की ओर से मैं माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद आभार कहती हूं।

Comments

Popular posts from this blog

अमीषा व मधु ने राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता लोरमी

कोविड टेस्ट एवं वैक्सीनशन 26/04/2021

कितने एकड़ धनहा में बबूल बोने वाले है मुख्यमंत्री जी एवं मंत्री जी